राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना: कैसे प्राप्त करें और किन दस्तावेजों की आवश्यकता है: विवरण पढ़ें
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल देने का ऐलान किया है. चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिला को मोबाइल दिया जाएगा। कीमत साढ़े नौ हजार रुपए है।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल देने की घोषणा की है। ये मोबाइल फोन चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिला को दिए जाएंगे। मोबाइल की कीमत साढ़े नौ हजार रुपए है। तीन साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा। चर्चा है कि राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 की महिला मुखिया चिरंजीवी परिवारों को 15 नवंबर 2022 से स्मार्टफोन मिल जाएंगे। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही महिलाओं को मोबाइल फोन दिया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला प्रधानों को मुफ्त में मोबाइल दिए जाएंगे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल राज्य की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिया जाएगा. इसलिए अब इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइल में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। ताकि वे अपने हित में चलाई जा रही योजनाओं का सही समय पर घर बैठे लाभ उठा सकें। राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
महिला मुखिया को मिलेगा फ्री में मोबाइल
आपको बता दें, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान के 1.33 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे. राजस्थान सरकार द्वारा 15 नवंबर 2022 से मुफ्त मोबाइल योजना वितरण शुरू किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक फ्री में स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर दिए जाएंगे
राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं के लिए मुफ्त मोबाइल योजना 15 नवंबर 2022 के बाद शुरू होने वाली है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपये का मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, असीमित मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। 15 नवंबर 2022 के बाद राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फोन का वितरण किया जाएगा. राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
Key Highlights Of Rajasthan Free Mobile Yojana 2022
योजना का नाम | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं |
लाभार्थियों की संख्या | 1 करोड़ 35 लाख |
उद्देश्य | फ्री में मोबाइल फोन देना ताकि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर उन तक पहुंच सके। |
निर्धारित बजट | 1200 करोड़ रुपए |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार |
अधिकारिक वेबसाइट | https://rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत पात्रता
आवेदक महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
- जनाधार कार्ड
- चिरंजीवी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं यह देखने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2022 में अपना नाम चेक करना होगा। अगर आपका नाम इस योजना में शामिल हो जाएगा तो Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का लाभ आपको दिया जाएगा। हम आपको नीचे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नाम चेक करने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार है। राजस्थान मुफ्त मोबाइल योजना
- सबसे पहले आपको गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।