Holika Dahan Muhurat 2023 : फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 और 7 मार्च 2023 को है. लेकिन आप यह भी जानते हैं कि सोमवार की रात भी पूर्णिमा रहेगी साथ ही मंगलवार को दिन में भी पूर्णिमा रहेगी. इसी कारण होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद ही किया जाता है. हम इस परिस्थिति में इसे छोटी होली भी कहते हैं. होली का बहन के बाद अगले दिन होली खेली जाती है. 2 दिन की पूर्णिमा होने की वजह से लोगों के मन में संचय बना हुआ था किस दिन की होली मानी जाए. आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार आपके शहर में होली दहन का शुभ मुहूर्त एवं विधि.
Holika Dahan Muhurat – फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2023
पूर्णिमा की तिथि 6 मार्च 2023 की शाम 4:17 पर शुरू होगी, और पीटी का समापन 7 मार्च 2023 को 6:09 तक है. होलिका दहन का मुहूर्त काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि होलिका दहन की पूजा बिना मुहूर्त की जाती है तो यह अशुभ माना जाता है.
होलिका दहन की तिथि को लेकर मतभेद?
होलिका दहन के समय भद्राकाल जरूर देखा जाता है कई जानकारों का कहना है कि होलिका दहन भद्रा के पूर्णता समाप्त होने के बाद ही 7 मार्च को शुभ होगा. वही काफी लोगों का मानना यह भी है कि भद्रा के पुंछ काल होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान माना जाता है. जो कि 6 और 7 मार्च की दरमियानी रात में रहेगा, उन्हीं लोगों का यह भी मानना है कि भद्रा पुंछ में किए गए कामों में जीत प्राप्त होती है.
Holika Dahan Muhurat – जाने आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2023
मुंबई शुभ मुहूर्त– 06.46 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)
जयपुर शुभ मुहूर्त– 06.31 PM – 08.58 PM (7 मार्च 2023)
कोलकाता शुभ मुहूर्त– 05.42 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
रांची शुभ मुहूर्त– 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
पटना शुभ मुहूर्त– 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)
अहमदाबाद शुभ मुहूर्त– 06.45 PM – 09.11 PM (7 मार्च 2023)
हैदराबाद शुभ मुहूर्त– 06.24 PM – 08.49 PM (7 मार्च 2023)
भोपाल शुभ मुहूर्त– 06.26 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)
चंडीगढ़ शुभ मुहूर्त– 06.25 PM – 08.53 PM (7 मार्च 2023)
रायपुर शुभ मुहूर्त– 06.10 PM – 08.36 PM (7 मार्च 2023)
बेंगलुरू शुभ मुहूर्त– 06.29 PM – 08.54 PM (7 मार्च 2023)
उज्जैन शुभ मुहूर्त – 12.40 AM – 05.56 AM (6-7 मार्च की रात)
वाराणसी शुभ मुहूर्त– 12.40 AM – 05.56 AM (6-7 मार्च की रात)
नई दिल्ली शुभ मुहूर्त– 06.24 PM – 08.51 PM (7 मार्च 2023)
होलिका दहन की पूजा किस प्रकार से की जाती है.
होलिका दहन की पूजा करने से पहले गणेश जी को स्मरण किया जाता है. उसके बाद होलिका पर गंगाजल छिड़का जाता है. साथ में हल्दी, कुमकुम, गुलाल, नारियल, अक्षत, उपले की माला, फूल व गेहूं की बालियां आदि को अर्पित किया जाता है. जय सभी सामग्री मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाई जाती है. प्रहलाद नरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप करें फिर होलिका में जल चढ़ाते हुए सात बार परिक्रमा की जाती है. कहा जाता है कि होलिका की पूजा पुरुषों को करनी चाहिए.
यह भी पड़े
- Holika Dahan Puja Vidhi 2023: होलिका दहन के दौरान करे इन मंत्रों का उच्चारण, बढ़ेगी वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि
- Shani Pradosh Vrat 2023: शनि प्रदोष व्रत के उपाय और शुभ मुर्हुत